एवोकाडो खाकर शरीर में डालें नई जान

एवोकाडो खाकर शरीर में डालें नई जान

सेहतराग टीम

हमारे आस-पास कई तरह के फूड पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में से एक है एवोकाडो जो एक सुपरफूड है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। आपको बता दें कि एवोकाडो के फायदे आपको भी हैरान कर सकते हैं। एवोकाडो को मीठे और नमकीन दोनों व्यंजनों में शामिल किया जाता है। एवोकाडो में उच्च फैटी एसिड के साथ विटामिन ए, बी, , फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन भरपूर में मात्रा में पाया जाता है। यह गहरे हरे रंग का होता है। एवोकाडो में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। साथ ही यह ऊर्जा का बेहतरीन स्त्रोत भी होता है। एवोकाडो के स्वास्थ्य लाभ  जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यह कई बीमारियों से निजात दिलाने में फायदेमंद हो सकता है। एवोकाडो वजन घटाने, ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने के लिएदिल के स्वास्थ्य, ब्रेनपावर, कोलेस्ट्रॉल, बालों, त्वचा  के साथ कई रोगों में फायदेमंद हो सकता है। यहां जानें एवोकाडो के फायदों के बारे में...

पढ़ें- आंख आने की बीमारी’ से छुटकारा पाने का बेस्ट व्यायाम

एवोकाडो के फायदे (Health Benefits of Avocado in Hindi):

  • एवोकाडो हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है। एवोकाडो एक हाई फैट और लो कर्ब फूड है। इसमें लो कर्ब होने से यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। एवोकाडो एक एनर्जी बूस्टर फूड है। साथ यह आपको अंदर से भी भरा हुआ रखता है।
  • एवोकाडो स्किन के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। सूरज की यूवी किरणों से बचने के लिए आप एवोकाडो सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड वसा होती है जो इंसुलिन को बनाए रखने में मदद कर सकती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए एवोकाडो पोटेशियक का एक अच्छा स्त्रोत हो सकता है। पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है।
  • एंटीऑक्सिडेंट के गुणों से भरपूर एवोकाडो का इस्तेमाल स्किन को पोषण देकर कई त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।
  • एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल के मरीज एवोकाडो खाकर फायदा ले सकते हैं।
  • बालों को डैमेज होने से बचाने में भी फायदेमंद होता है। एवोकाडो पल्प को मैश करके हफ्ते में तीन बार बालों की जड़ों मे लगाने से फायदा मिल सकता है।
  • एवोकाडो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी फायदेमंद हो सकता है।
  • एवोकाडो में विटामिन ए, , फाइबर और मिनरल्स पाए जाने से यह मोटापा कम करने में भी फायदेमंद हो सकता है।
  • एवोकाडो में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जिससे आपकी कमजोर हड्डियों और हार्ट समस्याओं से राहत पाने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें-

इन रोग के मरीजों को जरूर खानी चाहिए हरी मटर, होंगे ये फायदे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।